बॉलीवुड

शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर-आनंद अहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोनम कपूर को इंडस्ट्री की “फैशनिस्टा” के रूप में जाना जाता है। वैसे सोनम कपूर काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी है।

जी हां, शादी के 4 साल के बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा पैरेंट्स बन गए हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को बेटे के रूप में जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर और बच्चा दोनों बेहद स्वागत हैं। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम और आनंद के पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है। नीतू कपूर ने अपनी पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना और नानी बनने की बधाई दी।

नीतू कपूर ने शेयर की गुड न्यूज़

आपको बता दें कि नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। नीतू कपूर के द्वारा जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसके अनुसार अभिनेत्री ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा का मैसेज शेयर करते हुए लिखा “20 अगस्त 2022 को हमने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया।”

पोस्ट में आगे यह लिखा “सभी डॉक्टर और नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया, जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया और हमें सपोर्ट किया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन, हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।” नीतू कपूर ने अपनी पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को भी टैग करते हुए बधाई दी है। सोनम के फैंस उनके मां बनने की खबर सुनकर उनपर अथाह प्यार बरसा रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में एक्टिव थीं सोनम

हाल ही में सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण के सातवें सीजन में दिखी थीं। वही प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम कपूर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने कई इवेंट्स में हिस्सा लिया था। सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी शूट शेयर करती रहती थीं। आनंद और सोनम कुछ महीने पहले बेबीमून के लिए इटली गए हुए थे। बता दें कि सोनम की लंदन में गोद भराई की रस्म भी हुई थी।

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे सोनम कपूर और आनंद अहूजा

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। हालांकि, अपने हिट करियर के बीच अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी। आनंद आहूजा लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

इसी साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा था। लेकिन अब यह परिवार एक बच्चे के साथ पूरा हो गया है।

Related Articles

Back to top button