मनोरंजन

अंबानी घराने की बहू बनने से पहले ऐसी दिखती थीं नीता,बेटी ईशा जैसे ही बनी थी जुड़वा बच्चों की मां

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर लाइमलाइट में रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी से लेकर उनके घर से जुड़े हर एक सदस्य किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ऐसे में अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है। खास बात यह है कि नीता अंबानी ने भी अपनी बेटी ईशा अंबानी की तरह जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिसमें ईशा और आकाश एक साथ पैदा हुए थे।

nita ambani

इसके बाद उनके घर छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म हुआ। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीता अंबानी की कुछ ऐसी तस्वीरें जब उन्होंने मुकेश अंबानी से शादी नहीं की थी। बता दें, मुकेश अंबानी से शादी रचाने के बाद नीता की जिंदगी में कई बदलाव आए। तो आइए देखते हैं नीता अंबानी की कुछ अनदेखी तस्वीरें..

nita ambani

1 नवंबर 1963 को मुंबई में जन्मी नीता अंबानी के पिता रविंद्र भाई दलाल बिरला कंपनी में काम करते थे, जबकि उनकी मां पूर्णिमा दलाल हाउसवाइफ थी। नीता अंबानी की एक बहन है जिसका नाम ममता दलाल है। बता दे मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले नीता एक शिक्षिका हुआ करती थी। वह बच्चों को पढ़ाना पसंद करती थी।

nita ambani

कहा जाता है कि मुकेश अंबानी के पिता और मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी ने नीता को एक शादी में देखा था जिसके बाद उन्होंने तय किया था कि नीता को वह अपने घर की बहू बनाएंगे। बस यही से नीता अंबानी की किस्मत चमक उठी और वह अमीर घराने की बहू बन गई।

nita ambani

रिपोर्ट की मानें तो नीता से मुलाकात के कुछ दिन बाद मुकेश अंबानी ने उन्हें कार में शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद साल 1985 में इन दोनों की शादी हो गई। बता दें, नीता की शादी हुई थी तब वह केवल 20 साल की थी। इसके 3 साल बाद नीता को पता चला कि वह मां नहीं बन सकती।

nita ambani

ऐसे में उन्होंने आईवीएफ की मदद ली जिसके बाद उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम ईशा अंबानी और आकाश अंबानी है। इसके बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ। बता दे अनंत अभी कुंवारे हैं जबकि ईशा और आकाश की शादी कर दी गई है।

nita ambani

गौरतलब है कि पहले और अब के मामले में नीता का लुक काफी बदल चुकी है। वह मोस्ट स्टाइलिश वुमन भी है। नीता अंबानी एक बार जो चीज पहन ले उसको दोबारा हाथ नहीं लगाती। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास लाखों की लिपस्टिक से लेकर करोड़ों के बैग्स भी है।साल 2010 में नीता ने रिलायंस फाउंडेशन नाम का एक प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट भी स्थापित किया था।

nita ambani

इस ट्रस्ट के माध्यम से वह पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला संस्कृति जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। गौरतलब है कि, नीता दादी और नानी बन गई है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने 10 दिसंबर 2021 को बेटे को जन्म दिया था।

nita ambani

mukesh ambani

Related Articles

Back to top button