धार्मिक

अक्टूबर में आप राशि के अनुसार चुनेंगे कपड़ो का कलर, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

घोर निराशा और परेशानी के इस दौर में अक्टूबर का महीना आपके लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है। अक्टूबर का महीना लगते ही भारतीय त्यौहारों का दौर भी शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों बाद मां दुर्गा सबके कष्ट हरण करने आएंगी। इसके बाद दशहरे में रावण दहन के साथ हम सभी की यही कामना रहेगी कि बुराइयों का अंत हो। यही नहीं बल्कि अक्टूबर महीने की शुरूआत ऐसे समय में हुई है, जब शनि ने सीधी चाल चलनी शुरू की है। बहरहाल आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि अक्टूबर के महीने में किन राशि के लोगों के लिए कौन सा रंग शुभ होने वाला है..

मेष राशि 

22 मार्च से 21 अप्रैल के बीच जन्म लेने वाले लोगों की सूर्य राशि मेष होती है। इस राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं और अक्टूबर के महीने में आपका लकी रंग गुलाबी है। गुलाबी प्रेम का प्रतीक रंग है। लिहाजा इस महीने मेष राशि वाले जातकों की लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर ही जाएं। ऐसा करने से आपको अपने कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि 

22 अप्रैल से 21 मई के बीच जन्म लेने वाले लोगों की सूर्य राशि वृषभ है। इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को अक्टूबर के महीने में सफेद रंग के कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद, राशि स्वामी शुक्र का सबसे पसंदीदा रंग है। साथ ही शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद रंग का भोग लगाएं, इससे बिगड़े हुए या रूके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे।

मिथुन राशि

आपका जन्म 22 मई से 21 जून के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि मिथुन है और राशि स्वामी बुध है, बुध को विद्या और बुद्धि देने वाला माना जाता है। अक्टूबर के महीने के लिए मिथुन राशि के जातकों का रंग लाल है। लाल रंग खुशहाली, उत्साह और जोश का प्रतीक है, ऐसे में अगर आप इस महीने लाल रंग का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करेंगे तो आपके जीवन खुशनुमा बना रहेगा। महिलाएं लाल रंग की साड़ी और पुरूष लाल रंग के रूमाल का प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क राशि 

अगर आपका जन्मदिन 22 जून से 21 जुलाई के मध्य आता है तो आपकी सूर्य राशि कर्क है। इस राशि के स्वामी चंद्र हैं। चंद्र, शीतलता और शांति का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप इस महीने ग्रे रंग के कपड़े पहनेंगे, तो आपका ये महीना अच्छा रहेगा। अगर  ऑफिस जाते हैं, तो ग्रे रंग के कपड़े पहनें इससे आत्मविश्वास में काफी वृद्धि होगी। साथ ही साथ आप अपने काम भी बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।

सिंह राशि

22 जुलाई से 21 अगस्त के बीच जन्म लेने वाले जातकों की राशि सिंह होती है। इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्य होते हैं। अक्टूबर महीने के लिए इस राशि के जातकों का लकी रंग बैंगनी हैं। इस महीने अगर आप बैंगनी रंग के कपड़े पहनेंगे तो निश्चित रूप से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि

अगर आपका जन्म 22 अगस्त से 21 सितंबर के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं। बुध करियर और रूपए-पैसे से संबंध रखते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए इस महीने का लकी रंग नीला है। अक्टूबर के महीने में कन्या राशि के जातकों को नीले रंग की प्रधानता रखनी चाहिए, इससे आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि 

22 सितंबर से 21 अक्टूबर के मध्य जन्मे लोगों की सूर्य राशि तुला होती है। तुला राशि के जातकों के लिए इस महीने का लकी रंग हरा है। बता दें कि हरा रंग सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है। अक्टूबर के महीने में तुला राशि के जातक अगर हरे रंग के कपड़े पहनेंगे, तो स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

अगर आपका जन्मदिन 22 अक्टूबर से 21 नवंबर के मध्य होता है तो आपकी सूर्य राशि वृश्चिक है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। अक्टूबर महीने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लकी रंग भूरा है। अगर आपको घर से बाहर किसी शुभ कार्य के लिए जाना है, तो भूरे रंग के वस्क्ष पहनकर ही बाहर निकलें। इससे आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच जन्म लेने वाले लोगों की राशि धनु होती है। राशि स्वामी सूर्य होते हैं। इस महीने आपका लकी रंग हल्का गुलाबी होने वाला है। ये रंग रोमांस और प्यार का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा अगर अक्टूबर के महीने में आप अपने पार्टनर के संग कहीं घूमने जा रहे हों तो हल्के गुलाबी रंग के कपड़े ही पहनें। इससे आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।

मकर राशि

आपका जन्मदिन 22 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच है तो आपकी सूर्य राशि मकर है। आसमानी नीला इस राशि के लोगों का लकी रंग रहने वाला है। अक्टूबर का महीना आपके लिए खास है, ऐसे में कोशिश करें कि इस महीने ज्यादा से ज्यादा आसमानी नीले रंग के कपड़े पहनें।

कुंभ राशि 

22 जनवरी से 21 फरवरी के बीच अगर जन्दिन होता है, तो आपकी राशि कुंभ है। इस राशि के स्वामी न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि हैं। इस महीने के लिए आपका लकी रंग भूरा होगा। अक्टूबर के महीने में भूरे रंग के वस्त्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें और अपना गुडलक हासिल करें।

मीन राशि

जिन लोगों का जन्म 22 फरवरी से 21 मार्च के बीच होता है, उनकी राशि मीन होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह गुरू हैं। बहरहाल, अक्टूबर के महीने में आपका लकी कलर हल्का लाल होगा। हल्के लाल रंग का प्रयोग अपने जीवन में करेंगे तो मन प्रसन्न बना रहेगा और आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button