धार्मिक

महालक्ष्मी के आशीर्वाद से इन 7 राशियों को जल्द हाथ लगेगा पैसा, सफलता चूमेगी कदम, मिलेगी ख़ुशी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। राशि के आधार पर व्यक्ति भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ग्रहों में परिवर्तन होने की वजह से मनुष्य के जीवन, व्यापार, नौकरी, परिवार पर प्रभाव पड़ता है। राशि में ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहेगा। इन राशियों के लोगों के हाथों में जल्दी पैसा आने के योग बन रहे हैं। लगातार यह करियर में सफलता हासिल करेंगे।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अनुभव कामकाज में बेहद मददगार साबित होने वाले हैं। आप अपने सारे लंबित कार्य निपटा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है.घर और कार्यस्थल के बीच आप संतुलन बनाकर चलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन खास रहने वाला है। आप अपने प्रिय से कोई उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। महालक्ष्मी जी की कृपा से वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। इस राशि वाले लोग व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने खान-पान की आदतों में सुधार कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। इस राशि के लोग प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आप लोगों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के पिछले काफी समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वित्तीय दृष्टि से आपको लाभ मिलने की उम्मीद बनी हुई है। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आपका मन हल्का होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य भार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस राशि के लोग अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहे क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। व्यापार में आपको मिला-जुला फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। महालक्ष्मी जी की कृपा से आपकी योजना पूरी होगी। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। पिछला किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सामाजिक स्तर में आप अपनी छवि सुधार सकते हैं। कार्य प्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय मध्यम रहेगा। आप मानसिक रूप से थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बनी हुई है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। घर में किसी स्त्री की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आप किसी कार्य में अधिक मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लव पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को करियर में प्रगति हासिल होगी। कार्यस्थल में कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोगों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको बात-बात पर क्रोध आ सकता है। माता से प्यार और सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के ऊपर महालक्ष्मी जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके खुशमिजाज स्वभाव की वजह से नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। दोस्तों के बीच उठना-बैठना हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को किसी पुरानी बात की वजह से अधिक चिंता लगी रहेगी। आपको समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। पुरानी बातों को भूलकर आप नए सिरे से सब कुछ शुरू कीजिए। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का समय शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button