धार्मिक

घर में इस तरह रखेंगे “शंख” तो मिलेगा लाभ ही लाभ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से वाद्य यंत्र हैं जो देवी-देवताओं के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन वाद्य यंत्रों में देवी देवताओं का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर कुछ वाद्य यंत्र घर में रखे जाएं तो इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। उन्हीं में से एक शंख है, जिसके कई धार्मिक महत्व माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर शंख घर में रखा जाए तो इससे शुभ लाभ मिलता है। शंख को घर में रखना शुभता का कारक माना जाता है। शंख घर में रखने से घर और परिवार में सुख-समृद्धि तथा ऐश्वर्या में बढ़ोतरी होती है।

आपको बता दें कि शंख को विजय, समृद्धि, सुख-शांति, यश और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो ऐसी स्थिति में आप कमरे के किसी कोने में शंख रखें, वहां का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा परंतु घर में शंख रखते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, तभी आपको इसका लाभ मिल पाएगा।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शंख के बारे में कुछ खास खास बातें बताने वाले हैं, जिनको अगर आप ध्यान देते हैं तो इससे आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे प्राप्त होने वाली शुभता में कई गुना अधिक वृद्धि भी हो जाएगी।

जानिए शंख के बारे में कुछ खास बातें

1. अगर आप अपने घर में शंख रख रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शंख को पानी में ना रखें।

2. आप शंख धरती पर भूलकर भी ना रखें। शंख हमेशा एक साफ़ कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर रखना चाहिए।

3. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शंख के अंदर जल भरकर ना रखें। आप पूजा के समय शंख में जल भरकर रख सकते हैं। आरती के बाद अगर आप इस जल का छिड़काव करते हैं तो इससे शारीरिक और मानसिक विकारों से छुटकारा प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि जीवन में सौभाग्य का भी उदय होने लगता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने लगता है।

4. अगर आप अपने घर में पूजा स्थल पर शंख रख रहे हैं तो उस समय के दौरान शंख का खुला हुआ भाग ऊपर की तरफ होना चाहिए।

5. आप इस बात का ध्यान रखें कि शंख को भगवान विष्णु, लक्ष्मी या बाल गोपाल की मूर्ति की दाहिनी तरफ रखें।

6. आपको बता दें कि शंख को माता लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है इसलिए शंख की पूजन स्थान में उसी आदर के साथ पूजा करनी चाहिए, जिस आधार के साथ भगवान की पूजा की जाती है।

7. शंख को बहुत ही शुभ माना जाता है। शंख की ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर पूजा के समय रोजाना घर में शंख बजाया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

8. अगर आप अपने जीवन में धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शंख का यह छोटा सा उपाय कर सकते हैं। आप 108 चावल के दानों के साथ लाल कपड़े में शंख लपेटकर तिजोरी में स्थापित कर दीजिए, इससे आसानी से धन की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button