बॉलीवुड

अपनी ही भांजी से शादी राचाने जा रहे प्रभु देवा? 9 साल पहले हुआ था तलाक

प्रभु देवा (Prabhu Deva) की गिनती भारत के बेहतरीन कोरियोग्राफर और डांसर में होती है। पिछले कुछ सालों से वे फिल्म भी डायरेक्ट करने लगे हैं। इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल कुछ सूत्र ये दावा कर रहे हैं कि प्रभु देव जल्द ही अपनी भांजी से शादी रचा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि प्रभु देवा इन दिनों अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि इस खबर को लेकर प्रभु देवा या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रभु देवा ने 1995 में रामलता नाम की महिला के साथ शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे भी हुए। इनमे से बड़े बेटे का 2008 में कैंसर के चलते बेटे का निधन हो गया था। वहीं कुछ निजी विवादों के चलते प्रभु देवा और रामलता का तलाक भी हो गया था।

2011 में बीवी रामलता से तलाक लेने के बाद से प्रभु देवा सिंगल लाइफ जी रहे हैं। वे 47 साल के हैं और यदि उनकी भांजी से शादी करने की बात सच साबित होती है तो यह उनकी दूसीर शादी होगी।

कुछ सालों पहले प्रभुदेवा का नाम अभिनेत्री नयनतारा से भी जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर आई थी। इन दोनों ने तब अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बातचीत भी की थी। उधर रामलता ने आरोप लगाया था कि नयनतारा ने उनका घर तोड़ा है, उनके पति को चुराया है इसलिए उन्हें सजा होनी चाहिए।

 

2012 में प्रभुदेवा और नयनतारा अलग हो गए थे। इस ब्रेकअप को लेकर अभिनेत्री ने कहा था कि उन्होंने तो अपने रिश्ते को 100 प्रतिशत दिया था लेकिन कुछ सही नहीं हो सका। अब नयनतारा के बाद प्रभुदेवा का नाम उनकी भांजी के साथ जुड़ रहा है। कई लोगों को ये थोड़ा अजीब भी लग रहा है।

 

काम की बात करें तो प्रभु देवा की सलमान खान के साथ ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ फिल्म जल्द आने वाली हैं। इस फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट किया है। डांस और निर्देशन के अलावा प्रभुदेवा एक्टिंग भी करते हैं। वे कई तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। ‘पोन मनिकवेल’ में वह पहली बार पुलिस वाले बने हैं। बतौर एक्टर यह उनकी 50वीं फिल्म होगी।

वैसे प्रभुदेव और उनकी भांजी की शादी की खबर पर आपका क्या रिएक्शन है?

Related Articles

Back to top button