धार्मिक

राशिफल 22 दिसंबर: आज 3 राशियों पर मेहरबान हुए भगवान विष्णु जी, करियर व कारोबार में मिलेगा लाभ

आज हम आपको गुरुवार 22 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। रिश्तो में मिठास बनेगी। आज कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बना सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके अंदर गजब की एनर्जी देखने को मिल रही है। आप अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को आज अपना रास्ता खुद बनाना होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आप अपने सभी काम समय पर पूरा कीजिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने फायदे की चिंता जरूर कीजिए। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बिजनेस में तरक्की के योग बने हुए हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत उत्तम नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संपत्ति संबंधित मामलों में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात तय हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भाग्य आप पर मेहरबान रहने वाला है। जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई भी काम उतावलेपन से मत कीजिए, योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। परिवार के लोग आपको सही मार्गदर्शन देंगे। कार्यालय में अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन फिर भी आप अपनी तरफ से अच्छा काम करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। नौकरी को लेकर चिंता दूर हो जाएगी। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जरूरतमंदों की स्थिति देखकर आप सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता का सहयोग किसी काम में अच्छा फायदा दे सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे। अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। लेकिन फिर भी आप अपनी कड़ी मेहनत से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। सितारे आपके पक्ष में हैं, अवसर का लाभ उठाएं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button