धार्मिक

नवरात्रि में मिलें ये संकेत, तो समझें मां दुर्गा हो गईं आप पर प्रसन्न, जल्द मिलेगा बेशुमार धन

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का खास महत्व बताया गया है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के पावन पर्व पर घर में कलश स्थापना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि देवी मां को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा समय है। इस समय की गई आराधना का फल बहुत जल्द प्राप्त होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है। घर घर में मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना हो रही है। लोग पूरे भक्ति भाव से मां दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। नवरात्रि के पावन 9 दिन तक व्रत, उपवास, पूजा-पाठ लोग करेंगे।

ऐसा माना जाता है कि अगर नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की भक्ति भाव और सच्चे मन से विधि विधान पूर्वक पूजा उपासना की जाए, तो इससे माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सारे दु:ख दूर कर देती हैं और उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के इन 9 दिनों के दौरान अगर आपको कुछ खास तरह के संकेत मिलते हैं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि मां दुर्गा और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और इनकी कृपा आप पर हो गई हैं।

अगर यह खास संकेत आपको मिलते हैं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका नसीब जागने वाला है और धनवान बनने की तरफ इशारा है। उदाहरण के लिए अगर हम आपको समझाने की कोशिश करें, तो अगर आप सपने में मां दुर्गा के दर्शन करते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। यह जीवन के सारे दुख दूर करके उसे खुशियां भर देता है। तो चलिए मां दुर्गा की कृपा होने के शुभ संकेत कौन से हैं, आपको इस बारे में बताते हैं।

सपने में उल्लू देखना

स्‍वप्‍न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान अगर सपने में उल्लू दिखाई देता है, तो यह मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन होने का संकेत होता है यानी कि आपको बहुत ही जल्द बहुत सारा पैसा मिलने की संभावना होती है।

सोलह शृंगार किए हुए महिला को देखना

अगर नवरात्रि की पूजा के दौरान आपको कोई महिला सोलह शृंगार किए हुए नजर आती है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि आपको बहुत ही जल्द धन-दौलत मिलने वाली है और आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

कमल का फूल

अगर नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान सुबह-सुबह नारियल, हंस या कमल का फूल नजर आता है, तो इसका यह मतलब होता है कि आप पर माता रानी की कृपा हो गई है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि मां लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान होने वाली हैं।

गाय दिख जाए तो

अगर आप नवरात्रि के दौरान घर से निकलते समय या मंदिर से आते समय गाय देखते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपकी कोई मनोकामना बहुत ही जल्द पूरी होने वाली है। खासतौर पर सफेद गाय का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

गन्‍ना दिख जाए तो

अगर नवरात्रि के दिनों में सुबह के समय घर से निकलते ही गन्ना नजर आ जाए तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी पूजा सफल हो गई है और आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। यह संकेत बहुत ही शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button