विशेष

खुल गई पोल! ये था रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट में कनेक्शन

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जो सुशांत सिंह राजपूत मामले के चलते लगातार सुर्खियों का केंद्र बनीं हुईं हैं। एक के बाद एक रिया पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। जो कहीं-न-कहीं रिया चक्रवर्ती को ही दोषी करार दे रहे हैं। फिलहाल सुशांत मामले के बीच रिया की कई आपत्तिजनक तस्वीरें फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

कॉल डिटेल्स में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल, सुशांत मामले में कई चौंकने वाले खुलासे हुए हैं। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के रिश्तों को लेकर काफी असमंजस में नजर आ रहा है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच कनेक्शन क्या है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि जब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स का खुलासा हुआ तो उसमें खास कर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का नाम भी शामिल था।

जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक यही सामने आ रहा है कि सुशांत के साथ न होने पर रिया महेश भट्ट से फोन पर बातें किया करती थीं, जिस बारे में शायद सुशांत को भी खबर नहीं थी। कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड में यह खुलासा हुआ है कि रिया ने महेश भट्ट से 20 से 25 जनवरी के बीच सबसे ज्यादा बात की थी।

महेश भट्ट का बयान

इस मामले का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट का बयान भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि रिया उनको गुरू की तरह मानती हैं। वहीं कॉल डिटेल्स में भी यही सामने आया था कि महेश भट्ट ने रिया को कम से कम 7 बार कॉल की थी।

रिया-महेश में हुईं घंटों बातें

जानकारी के लिए बता दें कि ये सब बातें उस वक्त हुईं, जब सुशांत अपनी बहन के घर चंडीगढ़ गए हुए थे। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही महेश भट्ट भी सुर्खियों का केंद्र बन गए। इसी के साथ जब कॉल डिटेल्स सामने आईं तो पटना पुलिस के लिए यही बड़ा सवाल था कि आखिर दोनों के बीच में घंटों तक किस चीज को लेकर बातें हुआ करती थीं, जबकि रिया महेश भट्ट की किसी भी फिल्म में काम नहीं करने वाली थीं। फिर आखिर एक महीने में रिया और महेश भट्ट के बीच करीब 92 मिनट से भी ज्यादा बात हुई किस बारे में।

सुशांत नहीं तमाम लोगों से रिया का कॉन्टैक्ट

आप को जानकर हैरानी होगी कि उस समय रिया चक्रवर्ती ने सबसे कम बात सुशांत से की, जबकि वो मुंबई से बाहर गए हुए थे। इस बीच रिया सुशांत को छोड़ महेश भट्ट के अलावा तमाम लोगों के कॉन्टैक्ट में बनी हुई थीं। इससे पहले भी सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के रिश्तों को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे। खबरें यह भी सामने आईं की उस दौरान महेश भट्ट अक्सर रिया को सुशांत को छोड़ देने की सलाह दिया करते थे। फिलहाल इस मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती के अलावा कई और लोगों से पूछ-ताछ का सिलसिला जारी है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें।

Related Articles

Back to top button