धार्मिक

लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे बुध-शुक्र, इन राशियों को मिलेगा खूब पैसा, चमकेगा भाग्य

ग्रहों का गोचर अक्सर सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालता है। कभी-कभी दो ग्रह एक साथ एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। इससे किसी खास राजयोग का निर्माण होता है जो कुछ विशेष राशियों के लिए बड़ा ही लाभकारी होता है। इस माह बुध और शुक्र ग्रह मिलकर समृद्धिदायक लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। इस दौरान 11 नंबर को शुक्र तो 13 नंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह ग्रह यहां 3 दिसंबर तक विराजित रहेंगे। इसका सीधा लाभ 5 राशियों को मिलेगा।

कर्क राशि

ग्रहों का ये गोचर कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इन्हें धन से जुड़े कई लाभ होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि

समृद्धिदायक लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मकर राशि के जातकों को भी मिलेगा। इस योग के चलते आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आपके पुराने अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। बिजनेस में लाभ देखने को मिलेगा। यदि आप नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। सेहत अच्छी रहेगी। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। भाग्य आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगा। आपके हर काम आपकी मनमर्जी के अनुसार ही होंगे। पुरानी सभी मुरादें पूरी होगी। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में कोई मंगल कार्य होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धन की आवक बढ़ जाएगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि को लक्ष्मी नारायण योग के अलावा बुधादित्य योग का लाभ भी मिल रहा है। इसके चलते इन्हें पैसों का डबल फायदा होगा। नौकरी और बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। उधारी का पैसा भी वापस आ जाएगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लोग आपकी तारीफ करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा।

वृष राशि

इस राशि के लोगों को धन से जुड़े कई लाभ होंगे। इनकी तिजौरी पैसों से भर जाएगी। लक्ष्मीजी इनके ऊपर मेहरबान रहेंगी। थोड़ी मेहनत करने पर इन्हें बड़ा धन लाभ हो सकता है। इन्हें बस अपने आसपास मौजूद धन के अवसरों को पहचानना होगा। इनके काम की तारीफ होगी। विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button