विशेष

19 साल की लड़की का 67 के बुजुर्ग पर आया दिल, घर से भागकर की लव मैरिज, अब मांग रहे पुलिस सुरक्षा

छोटे और बड़ी उम्र के लोगों के बीच प्यार के किस्से आप ने कई बार सुने होंगे। आमतौर पर इन प्रेमियों में उम्र का फासला दस से बीस साल तक का होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें दो प्रेमियों के बीच 48 साल का अंतर है। युवती की उम्र 19 साल है जबकि बुजुर्ग 67 साल का है। इतना ही नहीं इस बुजुर्ग के 7 बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बावजूद 19 की युवती और 87 के बुजुर्ग के बीच इश्क का राग छिड़ गया। इतना ही नहीं दोनों ने लव मैरज कर भी कर ली। हालांकि इस शादी से दोनों के घर वाले खुश नहीं हैं।

इस बीच यह अनोखा प्रेम जोड़ा कोर्ट पहुंचा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उन्होंने गुहार लगाई है कि हमारी जान को खतरा है। घरवाले इस शादी से खुश नहीं है। वह हमे मारना चाहते हैं। इसलिए हमे सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अनोखे कपल में 67 साल का बुजुर्ग पलवल जिले के हथीन इलाके के हुंचपुरी गांव का रहने वाला है। वहीं लड़की नूंह जिले के एक गांव की बताई जा रही है।

couple

इनकी जोड़ी देख हर किसी को हौरानी हो रही है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि बुजुर्ग ने पोते पोतियों की उम्र वाली लड़की से क्यों शादी कर ली। इससे भी बड़ा एक और सवाल है जो लोगों के दिमाग में मंडरा रहा है। वह ये कि 19 साल की खूबसूरत लड़की 67 साल के बुजुर्ग से कैसे पट गई। उसने इस बुजुर्ग में ऐसा क्या देखा जो वह उसके साथ घर से भागकर शादी करने को भी तैयार हो गई। आखिर दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? तो चलिए हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं।

67-year-old-did-love-marriage-with-19-year-old-girl-seek-police-protection

दरअसल 19 साल की लड़की पहले से शादीशुदा है। पहली शादी से उसके कोई बच्चे भी नहीं है। लड़की के घरवालों का गांव में जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में 67 साल का बुजुर्ग इसी मामले में बार बार लड़की के घर आता जाता रहता था। बस यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई जो प्यार में तब्दील हो गई। ऐसे में दोनों ने घर से भागकर निकाह कर लिया। बुजुर्ग की बेगम का इंतकाल कुछ सालों पहले ही हुआ था। इसके 7 बच्चे भी हैं।

67-year-old-did-love-marriage-with-19-year-old-girl-seek-police-protection

अब इस शादी के बाद दोनों डरे हुए हैं। उनका कहना है कि घरवाले इस शादी से खुश नहीं है, वे उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे में दोनों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वे अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। दोनों की अर्जी पर सुनवाई 10 अगस्त को होनी है। डीएसपी हथीन रतनदीप बाली के अनुसार फिलहाल कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच कर जोड़े को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने ये भी कहा है कि कपल ने किन परिस्थितियों में शादी रचाई, उसकी भी जांच हो।

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा तक पुलिस अदालत में इस केस पर जवाब दाखिल करेगी।

Related Articles

Back to top button