धार्मिक

अगर आपकी हथेली पर भी हैं ये खास निशान, तो जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

हर इंसान की हथेली की रेखाएं अलग अलग होती हैं। इन रेखाओं से उस व्यक्ति के अमीरी, गरीबी, साहस, पराक्रम, व्यवहार आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। माना जाता है कि जिन व्यक्तियों के हथेली में कुछ खास प्रकार के निशान होते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उन्हें कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी इनसे सदैव प्रसन्न रहती हैं। अब आपके दिमाग में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर हथेली में किस प्रकार के निशान बने होने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, तो आइये जानते हैं आखिर वे कौन से निशान हैं..

स्वास्तिक का निशान


अगर आपकी हथेली में स्वास्तिक का निशान बना है तो ये आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी शुभ है। बता दें कि स्वास्तिक का निशान बेहद कम लोगों के हाथों में पाया जाता है। ये सिर्फ उन्हीं लोगों के  हथेलियों में होता है, जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं और इनके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ये जिस भी काम में अपनी किस्मत आजमाते हैं, उसमें इन्हें सफलता जरूर मिलती है। साथ ही इनके जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधा रहती है और इन्हें कम मेहनत में अधिक सफलता हाथ लगती है।

त्रिशूल का निशान 

जिन लोगों के हाथों में त्रिशूल का निशान पाया जाता है, उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। ये लोग अपने जीवन में काफी उन्नति करते हैं और समाज में इनका नाम काफी मान-सम्मान से लिया जाता है। त्रिशूल के निशान बने होने से इसका शुभ प्रभाव उस व्यक्ति पर पड़ता है और इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है।

मंदिर का निशान 

जिस किसी के भी हाथ में मंदिर का निशान होता है, वे लोग काफी उच्च पद प्राप्त करते हैं। कई बार ये लोग संन्यासी और आध्यात्मिक जीवन की ओर भी आकर्षित हो जाते हैं, साथ ही धार्मिक कार्यों में भी इन लोगों की काफी रूचि होती है। अक्सर साधु-संतों के हाथेलियों में इस तरह के निशान पाए जाते हैं।

कमल का निशान

कमल भगवान विष्णु के सबसे प्रिय चीजों में से एक है और ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु पाताललोक में मां लक्ष्मी के साथ कमल के आसन पर ही विराजमान हैं। लिहाजा अगर किसी इंसान के हाथ में कमल का निशान पाया जाता है तो उस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन लोगों को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है, मां लक्ष्मी इनसे हमेशा खुश रहती हैं। साथ ही जिनकी हथेली में कमल के निशान पाए जाते हैं, वे अपनी वाकपटुता से कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना लेते हैं। साथ ही ये लोग कुशल और माहिर नेतृत्व वाले होते हैं।

खड्ग का निशान 

अगर आपकी हथेली में खड्ग का निशान बना है, तो समझिए आप पर दैवीय कृपा है। खड्ग देवी-देवताओं के प्रमुख अस्त्रों में से एक होता है। ऐसे में जिन लोगों के हथेलियों पर ये निशान पाए जाते हैं, वे निर्भिक और साहसी होते हैं। ये अपने जीवन में आने वाली हर मुश्किल परिस्थिति का सामना बेहद डटकर करते हैं, इन्हें अपने जीवन में पुरूषार्थ के बल पर सफलता मिलती है और ये हमेशा दूसरों के सामने उदाहरण पेश करते हैं।

Related Articles

Back to top button