धार्मिक

अपने पार्टनर से ज्यादा पैसों से प्यार करते हैं ये 4 राशि के लोग, धन-दौलत ही इनके लिए सबकुछ है

सच्चा प्यार आज के जमाने में बहुत कम ही देखने को मिलता है। बहुत से लोग सामने वाले का रंग रूप या पैसा दौलत देखकर भी साथी चुनते हैं। यह बात हम मानते हैं कि एक अच्छे जीवन के लिए प्यार के साथ पैसा भी जरूरी होता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम किसी को सिर्फ पैसों के लिए ही अपना जीवनसाथी बना लें।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातकों को प्यार से ज्यादा पैसों में दिलचस्पी होती है। ये लोग जब अपने लिए साथी चुनते हैं तो पैसों को अधिक अहमियत देते हैं। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के जान लेते हैं किनमें कौन कौन सी राशियां शामिल हैं।

धनु राशि: ये लोग नई जगहों पर जाने और घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। इसलिए इन्हें साथी भी ऐसा चाहिए होता है जो घूमने फिरने में और इस पर पैसे खर्च करने में कंजूसी न करता हो। ये लोग एडवेंचर से प्यार करने वाला जीवनसाथी तलाशते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग वैसे तो मेहनती होते हैं लेकिन फिर भी इन्हें अपनी बराबरी के स्टेटस वाला साथी चाहिए होता है। यदि ये अच्छा खास कमा रहे हैं तो इन्हें अपने लिए साथ भी उसी लेवल का चाहिए होता है। ये अपने से कम स्टेंडर्ड वाले लोगों के साथ आसानी से एडजस्ट नही कर पाते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग अपनी लाइफ अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास भी कूट कूट के भरा होता है। इन्हें यकीन होता है कि ये अपने पार्टनर को अच्छे से कंट्रोल कर के रख लेंगे। इसलिए इन्हें सिर्फ पैसों के लिए प्यार करने से भी डर नहीं लगता है।

वृषभ राशि: इस राशि के कोई भी काम करने से पहले ज्यादा सोचते समझते नहीं हैं। इसलिए इन्हें जहां भी अपना लाभ दिखता है ये वहां झुक जाते हैं। जब इनसे कोई पैसों वाला बंदा या बंदी टकराता है तो ये उन्हें दिल दे बैठते हैं। ये फिर उस व्यक्ति की अन्य खूबियों या कमियों पर गौर नहीं करते हैं।

वैसे आप लोगों को क्या लगता है कि पैसों के लिए किसी को अपना साथी बनाना सही है या गलत? यदि आपके पास पैसे वाला इंसान और अच्छा इंसान में से किसी एक को चुनने का विकल्प हो तो आप किसे चुनेंगे? अपना जवाब कमेंट में जरूर बताएं। आपके लिए क्या जरूरी है पैसा या प्यार?

Related Articles

Back to top button