बॉलीवुड

टीवी इंडस्ट्री से दूर अब ऐसी ज़िंदगी बीता रहे हैं कसौटी के अनुराग बासु,

एकता कपूर का ‘कसौटी ज़िंदगी की’ सीरियल लोगों को आज तक याद है। इस सीरियल में प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी बहुत फेमस हुई थी। प्रेरणा उर्फ श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज भी टीवी इंडस्ट्री में बहुत ऐक्टिव हैं। हालांकि अनुराग उर्फ सीजेन खान (Cezanne Khan) एक तरह से इंडियन टीवी इंडस्ट्री से गायब ही हो गए हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं कि वे इन दिनों क्या कर रहे हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सीजेन खान मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में वे पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में ब्रॉडकास्ट होने वाले धारावाहिकों में काम कर रहे हैं। सीजेन सिल्वर सकरें पर अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे लेकिन टीवी की दुनियां में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘हसरतें’ से 1997 में डेब्यू किया था। इसके बाद वे पलछिन, कलीरे, दुश्मन, आपबीती में दिखाई दिए। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता 2001 में आए एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से ही मिली।

कसौटी उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साबित हुआ। इसे करने के बाद वे घर घर पहचाने जाने लगे। इस सीरियल में उन्होंने बहुत लंबी पारी खेली। सभी को यही लग रहा था कि उनका आने वाला करियर बहुत ब्राइट है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कसौटी के बाद वे इक्का दुक्का सीरियल में नजर आए और फिर इंडियन टीवी इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए। कसौटी के बाद उन्हें ‘पिया के घर जाना है’ सीरियल में देखा गया था।

वर्तमान में सीजेन पाकिस्तानी सीरियल में काम कर खुश हैं। वे अपना अधिकतर समय दुबई में ही बिताते हैं। यहीं उनके सीरियल की शूटिंग 6 हफ्तों तक चलती है। इसक अलावा उनका न्यूयॉर्क में खुद का बिजनेस भी है, इसलिए वे वहां भी ध्यान देते हैं।

सीजेन खान के लुक में भी समय के साथ काफी बदलाव आया है। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख इस विषय में चर्चा होती रहती है। उनके फैंस सीजेन से एक बार फिर इंडियन सीरियल में वापसी करने की अपील करते रहते हैं।

बताते चलें कि सीजेन खान के परिवार का ताल्लुक अफगानिस्तान से भी है। हालांकि उनकी मां के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान के कराची में रहते हैं। वहीं उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के फेमस सितार वादक रह चुके हैं। उनकी मां तसनीम खान (Tasneem Khan) पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वैसे बात दें कि सीजेन का जन्म भारत में ही हुआ है। फ्रेंच पेंटर पॉल सिजेन से प्रेरित होकर उनके पेरेंट्स ने उनका नाम सिजेन खान रखा था।

मुंबई में पले बड़े सिजेन खान अब भारत में नहीं रहते हैं। अपना कॉलेज करते हुए ही उन्होंने मॉडलिंग स्टार्ट कर दी थी। वे इंडियन टीवी इंडस्ट्री 1997 से 2009 तक एक्टिव रहे हैं।

Related Articles

Back to top button