अजब ग़जब

विनोद मेहरा की पत्नी ने रेखा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, ‘मेरे पति की जिंदगी से वो कभी नहीं गई

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा अपनी बेमिसाल एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। विनोद मेहरा ने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘रागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘अमरदीप’, ‘जानी दुश्मन’, ‘नागिन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। सफलता हासिल करने के बाद विनोद मेहरा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही थी उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही।

विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में ही 30 अक्टूबर 1990 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें, विनोद मेहरा और रेखा का अफेयर 70 के दशक में काफी सुर्खियों में रहा था। विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने रेखा और उनके रिश्ते को लेकर अब कुछ खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने रेखा और विनोद को लेकर क्या कहा?

vinod mehra

सबसे पहले तो हम आपको बताना चाहेंगे कि विनोद मेहरा का सबसे पहला अफेयर ‘रीटा’ फिल्म की अभिनेत्री मीना ब्रोका के साथ सुर्खियों में रहा। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, उसके बाद जल्द ही इन्होंने शादी रचा ली। कहा जाता है कि पहली शादी के कुछ दिन बाद ही विनोद मेहरा को पहला अटैक आया था। हालांकि वह जल्दी ही अच्छे हो गए थे, लेकिन इस बीच उनके रिश्ते में अनबन हो गई थी और दोनों पति पत्नी अलग हो गए।

vinod mehra

इसके बाद विनोद मेहरा के जीवन में बिंदिया गोस्वामी की एंट्री हुई। प्यार परवान चढ़ने के बाद यह दोनों लिव-इन में रहने लगे। कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली थी। लेकिन इसी बीच विनोद मेहरा की पॉपुलरटी में उतार चढ़ाव आने लगा जिसके चलते बिंदिया और उनकी नज़दीकियां कम होने लगी। इतना ही नहीं बल्कि बिंदिया जेपी दत्ता के साथ प्यार में पड़ गई। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

vinod mehra

इसके बाद विनोद मेहरा की लाइफ में आती है बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा। इस जोड़ी को ना सिर्फ सुनहरे पर्दे पर पसंद किया बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता था। कहा जाता है कि विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, इसके बाद इन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।

कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां को रेखा पसंद नहीं थी जिसके चलते सास और बहू में कभी नहीं बनी। इसके कारण जल्दी ही इनका रिश्ता टूट गया। सबसे आखिर में विनोद मेहरा की लाइफ में आती है किरण नाम की लड़की। जिसके साथ विनोद मेहरा ने अपनी जिंदगी बिताई। हालांकि 1990 में विनोद मेहरा का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

vinod mehra

सालों बाद किरण ने विनोद संग अपनी शादी को लेकर कहा कि, “विनोद जी बहुत अच्छे इंसान थे। 3 दशक से अधिक समय हो गया है, लेकिन आज तक मैं किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली, जो इतना अच्छा हो। उन्होंने मुझसे कभी ऊंची आवाज में बात तक नहीं की थी। उन्होंने कभी कोई गलत शब्द नहीं कहा था। यहां तक ​​कि, अगर मैं कभी ‘बेवकूफ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती थी, तो वह मुझे समझाते थे और ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करने के लिए कहते थे।”

vinod mehra

इसके आगे किरण ने कहा कि, “मैंने विनोद में अपने पिता का प्रतिबिंब देखा है। मेरे पिता एक अद्भुत व्यक्ति थे। लेकिन सच कहूं, तो मेरे पापा नहीं चाहते थे कि, विनोद और मैं शादी करें। मैंने पिताजी को मनाते हुए कहा था कि, मुझे विनोद पर यकीन है। मगर पिताजी ने मुझसे कहा, तुम सिर्फ 23 साल की हो, तुमने दुनिया नहीं देखी है। शादी से एक दिन पहले, मैं लगभग शादी से मुकर गई थी। मैंने अपना डर ​​विनोद को बताया था, तो उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा था, चिंता मत करो, तुम बस घबराई हुई हो। मगर, बाद में सब ठीक हो गया था।”

vinod mehra

रेखा संग अपने रिश्ते को लेकर किरण ने कहा कि, “आपको बता दूं कि, जो व्यक्ति विनोद के अंतिम समय तक हमारे साथ खड़ी रही थीं, वह रेखा हैं। वह एक परिवार के सदस्य की तरह रही हैं और मैं अब भी उन्हें एक दोस्त के रूप में देखती हूं। रेखा एक अद्भुत इंसान हैं, बहुत प्यार करने वाली हैं। वह हमारी शादी में भी शामिल हुई थीं। अगर मैं आज उनसे मिलूं, तो मैं उन्हें सबसे कसकर गले लगाऊंगी। मैं उनकी मां और बहनों को भी जानती हूं। मैं अपनी तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं कर रही हूं, जो इतनी सफल और अच्छी हैं, लेकिन वास्तव में, रेखा और मैं एक जैसे हैं।”

vinod mehra

बता दें, विनोद मेहरा और किरण की शादी साल 1988 में हुई। शादी के बाद दिसंबर 1988 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम सोनिया मेहरा रखा गया। इसके बाद उनके घर बेटे रोहन मेहरा का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद ही विनोद मेहरा का निधन हो गया।

vinod mehra

Related Articles

Back to top button