धार्मिक

राशिफल : अपनी जन्मतिथि से जानिए कैसे रहेगा आपके लिए नया साल

साल 2020 तो पूरी दुनिया के लिए उतार चढ़ाव भरा रहा है, ऐसे में सभी को 2021 से काफी उम्मीदें हैं। हर कोई ये जानना चाहता है  कि 2021 कैसा रहने वाला है। बता दें कि जन्मतिथि का जीवन में काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में जन्मतिथि के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, तो आइये जानते हैं अगला साल यानी 2021 किन मूलांक वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

मूलांक 1

1, 10, 19, 28 को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। 2021 मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस साल आपके अंदर एक नई उर्जा का संचार होगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी मेहनत का मीठा फल आपको बहुत जल्द मिलेगा।

ऑफिस में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। ऐसे में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के गहरे योग बन रहे हैं। छात्रों के लिहाज से भी 2021 काफी अच्छा है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत की जरूरत है।

व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के लेनदेन मामले में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। 2021 आपके लिए निवेश के मामले में अच्छा नहीं है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि वो जल्द ही दूर होंगी।

मूलांक 2

2, 11, 20 और 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। नया साल मूलांक 2 में जन्मे लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा में हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी।

पूरे साल आप उर्जावान बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये साल अच्छा रहेगा। जो जातक रिलेशनशिप में हैं, वो अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे और विवाह का भी विचार कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं। इस साल आप किसी लंबी यात्रा पर निकलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 उनका होता है, जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो। मूलांक 3 वालों के लिए ये वर्ष एकदम सामान्य रहेगा। कुछ जरूरी कार्यों में बाधा आएगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मन शांत होगा।

साल के शुरूआत से ही छात्र कड़ी मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों के लिए 2021 ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

इस मूलांक वाले लोगों के खर्चे में बढ़ोतरी होगी, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। इस साल आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।

मूलांक 4 

4,13,22 और 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 वाले लोगों के लिए ये साल मिलाजुला रहने वाला है। आपकी ईमानदारी और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। इस साल आपके इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिससे आप खुश रहेंगे।

प्रेम संबंध भी आगे बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए साल के मध्य में थोड़ी मुश्किलें होंगी। इस मूलांक के जो जातक व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके लिए 2021 बेहद शुभ है। इस साल समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन भी सामान्य रहेगा, साल के मध्य में कुछ समस्याएं होंगी।

मूलांक 5

5, 14, 23 को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। साल 2021 मूलांक 5 वाले लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है, ऐसे इसलिए क्योंकि इस वर्ष का कुल योग (2+0+2+1=5) है। ऐसे में इस वर्ष 5 मूलांक वाले लोगों को पूरा लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कठिन परिस्थितियों का मुकाबला आसानी से कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा, कुछ लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है।

पारिवारिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग 2021 में सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति के मामले में आपके लिए ये साल अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिलेंगे।

मूलांक 6

6,15 और 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। अंक ज्योतिष की मानें तो आपके लिए ये वर्ष उत्तम रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये साल काफी अच्छा है।

साल के शुरूआत में आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके मन में सभी के लिए स्नेह की भावना रहेगी। इस साल आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस साल आप अपनी क्षमताओं का अच्छे से प्रयोग करेंगे।

मूलांक 7

7,16,25 को जन्म लेने वाले लोगं का मूलांक होता है 7। 2021 आपके लिए उन्नति से भरा रहेगा।  आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी कई इच्छाओं को इस साल पूरा करेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती।

जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी संग कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है, हालांकि धीरे धीरे साल के अंत तक रिश्ता मजबूत हो जाएगा। बिजनेस करने वालों के लिए 2021 बेहद लाभदायक रहने वाला है।

मूलांक 8

8,17 और 26 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने गंभीर व्यक्तित्व से बाहर निकलें और व्यवहारिक जीवन जीने की कोशिश करें। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो अपने पार्टनर के लिए कुछ नया कर दिखाएंगे।

अपने सेहत पर विशेष ध्यान दें अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। खान पान संतुलित करने से आप सेहत से जुड़ी समस्याों से बच सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

इस साल आपके व्यापार में तेजी आएगी और लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप इस साल काफी खुश रहने वाले हैं। कुछ नई चीजों का अनुभव आपको हो सकता है।

मूलांक 9

9, 18 और 27 को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। इस साल आपकी काफी प्रगति होगी। हर तरफ से आपको लाभ ही लाभ मिलने वाला है। 2021 में आपको बहुत कुछ सीखना होगा। अगर आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनानी है तो अपने  फिजूल की खर्चों पर लगाम लगाएं।

आपका पारिवारिक जीवन इस साल संतुलित रहेगा। परिवार के सदस्यों  के बीच प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। छात्रों को इस साल खूब मेहनत करने की जरूरत है, तभी मनचाहा परिणाम मिलेगा।

नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए साल की शुरूआत अच्छी होगी, मगर साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि इस साल आपके पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में भी ये साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आंख से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

Related Articles

Back to top button